Warning: Undefined array key 0 in /var/www/html/prajatanter.com/public/views/prajatanter/main.php on line 16

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /var/www/html/prajatanter.com/public/views/prajatanter/main.php on line 22

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /var/www/html/prajatanter.com/public/views/prajatanter/main.php on line 23
Latest News

2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अक्टूबर तक घोषणापत्र तैयार कर लेगी शिअद : बादल

By 16-6-2021

Published on 16 Jun, 2021 01:41 PM.

चंडीगढ़ (प्रजातंत्र शक्ति,त्रेहन) शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी 2022 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए अक्टूबर तक अपना घोषणापत्र तैयार कर लेगी। अगले साल 2022 में पंजाब में विधानसभा चुनाव होंगे। बादल ने कहा कि पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र में सरकारी कर्मचारियों की केवल उन मांगों को शामिल किया जाएगा, जिन्हें पूरा किया जा सके। जबकि कांग्रेस ने उनसे बड़े और झूठ वादे किए थे। शिअद के 'मुलाज़म मोर्चा' (कर्मचारी मोर्चे) की बैठक में पार्टी के नेताओं ने बादल को एक ज्ञापन भी सौंपा। पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी पार्टी केवल ऐसी मांगों को ही अपने घोषणा पत्र में शामिल करेगी, जिन्हें सत्ता में आने पर पूरा किया जा सके। बादल ने कांग्रेस पर सत्ता प्राप्त करने के लिए लोगों से झूठे वादे करने और उन्हें धोखा देने का भी आरोप लगाया।

Viewers: 13181

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper